रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसीकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), खूंटी द्वारा शनिवार को बाल संरक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करना पोक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के मध्य समन्वय विषय पर एक दिवसीय बहु-हितधारक परामर्श सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खूंटी जिले के सभी थाना क्षेत्रों से आए अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) मुख्य लक्ष्य समूह के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पैरा लीगल वालंटियर्स, सपोर्ट पर्सन, जिला बाल संरक्षण इका...