मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को नगर के मोर्चाघर स्थित जिला बाल संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय, स्टोर, खेल व संगीत कक्ष, भोजनालय और शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। कहाकि व्यवस्थाओं में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान संरक्षण गृह के किशोरों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन व खेलकूद से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार समय से उपलब्ध कराया जाए तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि संरक्षण गृह में रह रहे बच्चों को बेहतर शिक्षा व प्रशिक्षण दिया ज...