बाल संरक्षण की ग्रामीणों को दी गई जानकारी
भदोही, अप्रैल 29 -- भदोही, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में बुधवार को ग्राम पंचायत अजयपुर एवं खेम्हईपुर में मिशन वात्सल्य के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला हित में शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने ग्रामीणों को बाल संरक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। श्रम उन्मूलनए बाल विवाह निषेध पर गठित टास्क फोर्सए बाल शोषण जैसे मुद्दे पर विस्तार से बताया गया। बाल संरक्षण में कार्य कर रही इकाइयों के बारे जानकारी देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइनए बाल संरक्षण इकाईए बाल कल्याण समितिए किशोर न्याय बोर्डए बाल कल्याण पुलिस अधिकारीए एएचटीयू की जानकारी दी गई। इसमें मौके पर रेशमा भारती, कुणाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.