औरैया, जून 2 -- बिधूना, संवाददाता। विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह रोकथाम, स्पॉन्सरशिप फॉस्टर केयर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की सुरक्षा तथा बाल श्रम रोकथाम को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही शासन स्तर पर संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्ता...