खगडि़या, मार्च 21 -- चौथम, एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभा कक्ष में शुक्रवार को बाल संरक्षण इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाना था।प्रशिक्षण में पंचायत सचिव, टोला सेवक, विकास मित्र, बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाएं, अंचल के अधीनस्थ कर्मी एवं जीविका से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षक कुंदन कुमार ने बाल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप बताया। उन्होंने बाल विवाह पर रोक लगाने के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा बाल मजदूरी, बाल उत्पीड़न और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.