जमशेदपुर, मार्च 22 -- मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण सेवाएं (आईसीपीएस) योजना अंतर्गत संप्रेक्षण गृह में एक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। आवेदक 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। संविदा आधारित यह पद अनारक्षित कोटे का है। इसके लिए भी वही योग्यता व अर्हता निर्धारित की गई है, जो स्थायी शिक्षक के लिए जरूरी मानक है। जैसे आवेदक को स्नातक, डीएलएड या बीएड और टेट पास होना चाहिए। उम्र के मामले में आरक्षण की सारी शर्तें लागू होंगी। वैसे न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। संविदा का हर साल नवीकरण होगा। कार्य संतोषजनक नहीं होने पर एक माह का नोटिस देकर हटाया जा सकेगा। हालांकि नियुक्त शिक्षक का स्थानांतरण नहीं होगा। जहां तक मानदेय की बात है, चयनित शिक्षक को 17,640 रुपये मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.