चित्रकूट, अप्रैल 1 -- चित्रकूट, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश स्तर से गठित समिति ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। समिति अध्यक्ष अपर जिला जज प्रथम अनुराग कुरील, सदस्य विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रेनू मिश्रा, सिविल जज सीडि सचिन दीक्षित, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इला चौधरी व प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विदिशा भूषण शामिल रहे।संप्रेक्षण गृह में निवासरत बाल अपचारियों से समिति ने व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। बालकों की शिक्षा, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं व मनोरंजन की व्यवस्था का जायजा लिया। यहां भोजन एवं स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जबकि शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों में कुछ सुधार की आवश्यकता पर समिति ने जोर दिया। संप्रेक्षण गृह के विभिन्न पहलुओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए बाल अपचारियों से संवाद स्थापित किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.