रामपुर, फरवरी 26 -- रामपुर। श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने सदर तहसील के विभिन्न दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, ऑटोमोबाइल आदि प्रतिष्ठानों में काम करने वाले बाल/किशोर श्रमिकों को मुक्त कराने जन जागरूकता के लिए सघन अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से गैर खतरनाक श्रेणी के पांच किशोर श्रमिक चिह्नित किए गए और अधिनियम का उल्लंघन करने वाले सेवायोजकों को नोटिस जारी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...