हल्द्वानी, मई 4 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। उप श्रम आयुक्त कार्यालय के सभागार में रविवार को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने की। इसमें श्रम विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, विधिक सेवा और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में बाल श्रम को खत्म करने के प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया गया। आयोग के सदस्य ने सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए, ताकि कार्रवाई प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि बाल श्रमिकों की पहचान, रेस्क्यू और पुनर्वास की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाए। खासतौर पर कूड़ा बीनने वाले, सामान बेचने वाले और भीख मांगने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि उन्हें इस स्थिति से निकालकर शिक्षा और मुख्यधारा से जोड़ा जा...