उन्नाव, दिसम्बर 6 -- उन्नाव। जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया एएचटी, सहायक श्रम आयुक्त, चाइल्ड हेल्प लाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र व अचलगंज अंतर्गत बाल श्रम को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। 24 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके 5 बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया। श्रम विभाग द्वारा उक्त प्रतिष्ठान मालिकों को नोटिस भी दिया गया। इस दौरान टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलेश दीक्षित, कृष्ण शंकर अवस्थी, उपनिरीक्षक शैलेश, उपनिरीक्षक दशरथ, कोऑर्डिनेटर दिवाकर ओझा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...