लोहरदगा, जून 12 -- ​लोहरदगा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर, श्रम अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में बाल श्रम के पूर्ण उन्मूलन और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम - मेरा घर मेरा अधिकार- के तहत समाज के हर वर्ग से मासूमों के बचपन को बचाने की अपील की गई। ​कार्यक्रम में आंद्रेस कुल्लू, श्रम अधीक्षक, लोहरदगा के द्वारा संबोधन किया गया कि- समाज, प्रशासन और व्यवसायों को बाल श्रम के खिलाफ एकजुट करना और बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करना है। ​जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाल श्रम न केवल एक मासूम का बचपन छीनता है, बल्कि राष्ट्र के विकास को भी पंगु बनाता है।अनुरंजन यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन के लिए सामूह...