जहानाबाद, मार्च 26 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्देश दिया गया कि बाल श्रम मुक्त बचपन बनाने के लिए सभी पदाधिकारी लगातार छापेमारी करें। होटल, ढाबे एवं रेस्टोरेंट में बच्चों को मुक्त कराएं। ईंट भट्ठा पर बाल मजदूरी नहीं होना चाहिए इसके लिए गठित टीम के द्वारा लगातार छापेमारी करें एवं बच्चों को मुक्त कराएं। उन्होंने श्रम विभाग के सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आपको क्षेत्र में काम करने में किसी तरह की समस्या आती है तो एक रिपोर्ट तैयार कर हमें दें। उस रिपोर्ट के आधार पर सरकार को सारी बातों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छापेमारी में जब भी टीम निकले तो पुलिस संबंधित थाना से पूरा सहयोग ले एव...