जहानाबाद, अप्रैल 7 -- होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट या अन्य जगहों पर बच्चे काम करते मिले तो दर्ज होगी प्राथमिकी एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक सूबे में चलेगा विशेष अभियान अरवल, निज संवाददाता। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने श्रम संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग एवं बाल संरक्षण विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रम विभाग के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि बाल श्रम मुक्त बचपन बनाने के लिए सभी पदाधिकारी लगातार छापेमारी करें। किसी होटल, ढाबे एवं रेस्टोरेंट में बच्चे काम करते हैं तो उसे मुक्त कराएं। अगर नाबालिग बार बालाओ से डांस कराने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी करें। साथ ही बार- बालाओं का डांस कराने वाले लोगों पर प्रा...