बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाएं और धावा दल के संचालन को किया जाय तेज: अरविंद
गया, मई 30 -- बाल श्रम के खिलाफ जमीनी स्तर पर अभियान को और तेज किया जाएगा। गया जी में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंड में बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए और धावा दल के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला है। शहर के एक होटल में शनिवार को आयोजित बैठक में वर्ष 2024-25 के दौरान बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों और उनके पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बाल श्रमिकों की पहचान, विमुक्ति और पुनर्वास की प्रक्रिया को तेज करते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.