बाल श्रम मुक्त पंचायतों पर जोर, स्कूल से बाहर बच्चों की होगी पहचान
कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज l विकास खंड सभागार में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने और वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त करने के लक्ष्य पर चर्चा हुई। स्कूल से बाहर और ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। बाल अधिकार विशेषज्ञ शिवानी गुप्ता ने समितियों की भूमिका और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी जागरूक किया गया। सामुदायिक निगरानी मजबूत करने की बात कही गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.