बाल श्रम पर श्रम विभाग का शिकंजा, वर्कशॉप से बालक रेस्क्यू
रुद्रपुर, जून 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग ने गुरुवार को एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में कार्रवाई करते हुए 14 वर्ष से कम उम्र के बालक को रेस्क्यू किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में नाबालिग बालक कार्य करता हुआ मिला। टीम ने उसकी आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसकी उम्र 14 वर्ष से कम पाई गई। इसके बाद बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम-2016 के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को कार्य से मुक्त कराया गया। श्रम विभाग ने संबंधित नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.