भभुआ, जून 12 -- प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना बोले अधीक्षक, 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य लेना संज्ञेय अपराध है भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा इटाढ़ी में स्थित संयुक्त श्रम भवन एवं लिच्छवी भवन में बाल श्रम के विरुद्ध शपथ ग्रहण तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक चन्दन कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता इस दौरान बाल श्रम के विरुद्ध प्रचार- प्रसार व नियमों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। श्रम अधीक्षक चन्दन कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 14 वर्ष से कम...