किशनगंज, जून 13 -- पोठिया, निज संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पोठिया थाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने शपथ लिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि किसी भी प्रकार से बच्चों से मजदूरी करवाना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह समाज के नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष संजय पांडे ने स्वयं और अपने अधीनस्थ सभी पुलिस पदाधिकारियों से यह संकल्प दिलाया कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे। अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन मे यह ध्यान रखेंगे कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाय। यह भी पढ़ें- बाल श्रम के खिलाफ निगम कर्मियों ने ली शपथ, बच्चों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरू...