दरभंगा, जुलाई 15 -- दरभंगा। उप श्रमायुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवर को श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से उप श्रमायुक्त राकेश रंजन, संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) प्रतिमा कुमारी, विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा कामगार यूनियन प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप श्रमायुक्त राकेश रंजन ने कहा कि जागरूकता प्रशिक्षण का उद्देश्य श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का जिले के सभी पंचायतों तक पहुंचाना है। कहा कि बाल श्रम को दूर करने का प्रयास सामूहिक रूप से किया जाए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बाल श्रम रोकने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प उन्होनें न्यूनतम मजदूरी दर तथा चार नये लेबर कोड के बारे म...