गिरडीह, जून 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के आदेश पर एक्शन मंथ के तहत शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष जागरुकता एवं छापेमारी अभियान जमुआ के विभिन्न होटलों में चलाया गया। जिसमें 4 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। इसे लेकर बीडीओ ने कहा कि बाल मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। उन्होंने बनवासी विकास आश्रम एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद हीरोडीह थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। थाना प्रभारी महेश चंद्र समेत पुलिसकर्मियों को बाल श्रम निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और बाल संरक्षण के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पांकी से छह बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त जागरूकता के बाद श्रम विभाग,...