रुडकी, मार्च 6 -- महाड़ी चौक के एक प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु के किशोरों से काम कराए जाने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित के साथ टीम ने गुरुवार को महाड़ी चौक के देविक इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कंपनी में तय मानकों के विरुद्ध बाल किशोरों से काम कराया जा रहा था। बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन पाए जाने पर अधिकारी ने तत्काल इसकी रिपोर्ट तैयार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...