सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सोनबरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नया सवेरा' 2.0 के तहत भुतही थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी मो. नजीब अनवर के निर्देशन में विशेष किशोर पुलिस इकाई और मानव तस्करी निरोध इकाई की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर 6 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। बच्चों से काम कराने वाले नियोजकों के खिलाफ भुतही थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश पर बाल गृह में रखा गया है। इस अभियान में पुलिस व श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...