कटिहार, जून 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम कटिहार के सभा प्रांगण भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वानशपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे और न ही इसे बढ़ावा देंगे। साथ ही 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य नहीं कराने तथा समाज में बाल श्रम के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया। यह भी पढ़ें- मे...