सिमडेगा, मार्च 23 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। बाल एवं किशोर श्रम पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को बांसजोर प्रखंड में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मौके पर डालसा, श्रम अधीक्षक कार्यालय एवं बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में जाकर बाल श्रम की स्थिति का गहन निरीक्षण किया और संचालकों को बाल श्रम निषेध से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का कार्य कराना दंडनीय अपराध है और ऐसा पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रम करते हुए बच्चे नहीं मिले। मौके पर श्र...