मोतिहारी, मार्च 31 -- हरसिद्धि ,निज संवाददाता। हरसिद्धि बाजार में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान धावा दल का गठन कर दुकानों, गेराज और होटलों में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। जिसके बाद संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मासूम रजा के आवेदन पर की गई। धावा दल ने इन तीनों प्रतिष्ठानों से एक-एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। अभियान में हरसिद्धि के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के अलावा कल्याणपुर के सरफराज अहमद खान, अरेराज की सोनिया वर्मा, संग्रामपुर के कृतिवर्धन सिंह, पहाड़पुर की नीता कुमारी तथाप्रयास संस्था के सदस्य भी शामिल रहे। टीम ने संयुक्त रूप से बाजार क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी कर बाल ...