बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। कतरीसराय प्रखंड में बाल श्रम के खिलाफ बुधवार को विशेष सर्च अभियान चला। इसमें एक बाल श्रमिक को अधिकारियों ने छुड़ाया। धावा दल में कतरसराय के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अतुल कुमार तिवारी के अलावा आईिडया के जिला समन्वयक उज्ज्वल कुमार, अश्विनी कुमार, प्रयास के शैलेंद्र प्रसाद व अन्य शामिल थे। नियोजक पर बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। (कतरीसराय से राम नारायण)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...