मेरठ, मार्च 10 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन बाल श्रम उन्मूलन और ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में चल रहे शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने बाल श्रम विषय पर पोस्टर व स्लोगन बनाकर बस्तियों में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मजदूरी में लगाने के बजाय शिक्षा दिलाएं। इसके अलावा न्यूटीमा हॉस्पिटल की डॉक्टर डॉ. सुधि ए. कम्बोज ने कैंसर के कारण, बचाव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...