बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त बनाने को बनाई रणनीति
बहराइच, जून 10 -- तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रमाकर पांडेय की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रोसा संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुनील दीक्षित और प्रतिमा सिंह ने बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए पूर्व में आयोजित मेगा कैंप की उपलब्धियां साझा कीं। बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से 150 से अधिक लाभार्थियों को लेबर कार्ड, पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। पूर्व में चलाए गए अभियानों के दौरान चिन्हित 17 बाल श्रमिकों और 3 बाल विवाह से प्रभावित बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.