हाजीपुर, अप्रैल 9 -- जिला स्तरीय धावा दल ने नगर के कई रेस्टोरेंटों, फूड ट्रैक व भोजनालय का किया निरीक्षण हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को जिला स्तरीय विशेष धावा दल ने शहर के कई स्थानों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशन में धावा दल हाजीपुर स्टेशन परिसर, कोच रेस्टोरेंट, फूड ट्रैक भोजनालय, हाजीपुर भोजनालय सहित रामाशीष चौक स्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों, अभिभावकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्थान विद्यालय में है, न कि कार्यस्थलों पर बाल श्रम कराना। कोई व्यक्ति बाल श्रमिकों को नियोजित न करें औ...