मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर गुरुवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय तिरहुत प्रमंडल के प्रांगण से  निर्देश संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रचार रथ निकाला गया। इसके माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम  हुआ। उप श्रमायुक्त नीरज नयन, नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार, निर्देश संस्था के आमोद कुमार और पिंकी कुमारी ने  जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों, बस स्टैंड, स्टेशन रोड आदि जगहों पर बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता का कार्य करेगी। कार्यक्रम में कार्यकाल कर्मी और निर्देश संस्था के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्नमूलन को निकाली गयी जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- लखीसराय: बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता रथ रवाना यह भी पढ़ें- विश्व ...