रांची, जून 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन ने विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर शुक्रवार को रैली निकाली। यह सदर अस्पताल के पास से शुरू होकर एसडीसी तक गई। रैली में चिल्ड्रेन पार्लियामेंट के बच्चे भी शामिल थे। सभी बालश्रम के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां और पोस्टर लिए हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन बाल श्रम के खिलाफ जन जागरुकता, बच्चों को स्कूल से जोड़ने एवं उनकी शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए समाज का आह्वान करने को लेकर किया गया। मौके पर संगठन की प्रदेश संयोजक सिस्टर अंशु ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के अधिकार का हनन है। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए सरायकेला का जागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं शिक्षापूर्ण माहौल उपलब्ध कराना सम...