रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव ममता पंत एवं जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने किया। डीएलएसए सचिव ममता पंत ने बाल श्रम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल तस्करी एवं बाल अधिकारों की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी ने बाल हितैषी ग्रामों के निर्माण के लिए पंचायतों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। आईएसडी के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से देशभर में 250 से अधिक सामाजिक संगठनों द्वारा जून माह को 'एक्शन मं...