बाल श्रम उन्मूलन के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान
साहिबगंज, जून 13 -- साहिबगंज। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिले के विभिन्न पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण से जोड़ना था। कार्यक्रम का आयोजन झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि जागरुकता सप्ताह के तहत पारा लीगल वॉलंटियर्स व न्याय मित्रों ने गांव-गांव जाकर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों एवं बच्चों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.