बिहारशरीफ, जून 12 -- फोटो : तेलमर पुलिस-तेलमर थाना में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल। हरनौत/अस्थावां, निज संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने इस जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी गयी। तेलमर थाना परिसर में सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाने के बाद कहा कि यह समाज पर कलंक के समान है। मासूमों के हाथों में औजार नहीं, किताबें होनी चाहिए। इसके जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस-प्रशासन व आम जनता का सामूहिक प्रयास जरूरी है। मौके पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अभियान, कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अस्थावां थाना में थानाध्यक्ष सत्यम चंद्र...