औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। तहसील औरैया क्षेत्र में बुधवार को श्रम विभाग और एएचटीयू टीम ने संयुक्त रूप से बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान नौ बाल श्रमिक कार्य करते पाए गए। टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभियान के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल, ढाबा, चाय की दुकान, गैराज और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाल श्रम से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और श्रमिकों की उम्र संबंधी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान नौ किशोर काम करते मिले, जिनसे पूछताछ के बाद कार्रवाई शुरू की गई। श्रम विभाग की ओर से संबंधित सेवाय...