भागलपुर, फरवरी 12 -- जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा गठित धावा दल ने पीरपैंती बाजार में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। जिसका नेतृत्व प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ब्रज मोहन तांती ने किया। पीरपैंती थाना पुलिस के सहयोग से एक बाल श्रमिक (11 वर्ष) को विमुक्त कराया गया। प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि उक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति भागलपुर को सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...