रुद्रपुर, जून 21 -- किच्छा। टायर की दुकान पर बाल श्रमिकों से काम कराने के आरोप में पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाल श्रम उन्मूलन के तहत जीरो चाइल्ड लेबर योजना के तहत एक से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला टास्क फोर्स टीम ने बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत अभियान चलाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी तन्मय पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किशनपुर स्थित मैसर्स शकील टायर सर्विस के निरीक्षण के दौरान 12 और 13 वर्षीय दो बालक टायर रिपेयरिंग का कार्य करते पाए गए। यह भी पढ़ें- बाल श्रमिकों से काम करने पर दुकान स्वामी के खिलाफ केस दर्ज यह भी पढ़ें- तीन बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...