किशनगंज, अप्रैल 11 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राज्य कार्य योजना के तहत गठित जिला टास्क फोर्स के सदस्यों ने भाग लिया। श्रम अधीक्षक द्वारा बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के अंतर्गत कुल 226 विमुक्त बाल श्रमिकों में से योग्य - 77 बाल श्रमिकों को कैश कम्पोनेंट के तहत प्राप्त अनुदान राशि भुगतान की जानकारी दी गई साथ हीं नन कैश कम्पोनेंट के तहत लंबित मामलों से भी अवगत कराया गया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को अविलम्ब पात्र बाल श्रमिकों एवं उनके अभिभावकों को नन कैश कम्पोनेंट के तहत आच्छादित कराने हेतु निदेशित किया गया। इस अवसर पर जिला बाल श्रम टास्क फोर्स के सभी सदस्य तथा एनजीओ के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.