सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग की ओर से आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित किए जा रहे बाल श्रमिकों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए व उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूलों में उनका नामांकन कराया जाए।डीएम ने कहा कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि चिन्हित बच्चों की सूची शिक्षा विभाग को तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो और उसे विद्यालय से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के ह...