अररिया, सितम्बर 29 -- अररिया, विधि संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया कार्यालय में बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन में इनका सहयोग एडीजे 06 सह पोक्सो जज अमरेंद्र श्रीवास्तव, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, ट्रेनर अजय कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा उर्फ रिंकू व एडीसीपी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित पुलिस पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी ने बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा से संबंधित कई आवश्यक विषयों पर अपनी-अ...