दरभंगा, सितम्बर 4 -- दरभंगा। महिला सशक्तीकरण और बाल शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रहीं दरभंगा की नम्रता संजय झा को मुंबई में आयोजित आईजीए 2026 समारोह में उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार व पद्मश्री से सम्मानित अजय देवगन के हाथों सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। नम्रता संजय झा ने कहा कि पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सपना देखा था कि जीवन में सफलता केवल अपने लिए हासिल नहीं करनी है, बल्कि समाज की महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए भी कुछ सार्थक करना है। यह भी पढ़ें- नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड के लिए सहदेव का चयन इसी सोच को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और पिछले 15 वर्षों से महिला सशक्तीकरण व बाल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा क...