पिथौरागढ़, दिसम्बर 19 -- पिथौरागढ़। एसवीएम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। नन्हें बाल वैज्ञानिकों ने प्रदूषण दूर करने के लिए आधुनिक तकनीकें प्रदर्शित की। साथ ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि को बढ़ावा देने वाले मॉडल भी प्रदर्शित किए। नगर के टकाना स्थित एसवीएस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि आधुनिक युग में विज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...