रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के बाल वैज्ञानिकों ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2025 में प्रतिभाग किया, जिसमें उन्होंने क्वांटम टेक्नोलॉजी, एआई, जलवायु विज्ञान आदि की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। ढालवाला स्थित पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि बीते रोज पंचकूला हरियाणा में चार दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ, जिसके लिए विद्यालय के बाल वैज्ञानिक निशांत शर्मा, स्वप्निल जोशी, हिमांशु रावत, वंश कुकरेती, हर्षित नौटियाल, योगेश, दिव्यांशु रावत, सानिध्य चमोली का चयन हुआ था। जिन्होंने विद्यालय के शिक्षक नरेश पुंडीर के नेतृत्व में इस विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग किया और क्वांटम टेक्नो...