धनबाद, फरवरी 6 -- महुदा, प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर धनबाद जिले में निकाला गया 'बाल विवाह मुक्ति रथ' गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के आवासीय कार्यालय राधानगर, महुदा पहुंचा। वहां जिप अध्यक्ष ने संस्था के कार्यकर्ताओं एवं सांस्कृतिक दल के सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दल द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया और बाल विवाह के दुष्परिणामों को नाटक एवं गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को बताया गया। इस अवसर पर शारदा सिंह ने कहा कि बाल विवाह होने से लड़कियों के सपने टूट जाते हैं। आज के जमाने में लड़का-लड़की में भेद करना गलत है। ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लगातार इस अभियान को मिल रहा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.