बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम बता किया जागरूक
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर ने बाल विवाह, ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित कानूनी अधिकार, समानता, सम्मान आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ कानूनन अपराध भी है। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी। पर्यावरण विद गुंजा जैन ने बाल विवाह सें होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और व्यक्तिगत दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत आदि ने भी बात रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.