धनबाद, अगस्त 21 -- झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कतरास थाना प्रभारी प्रवीन कुमार एवं महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी सुरबाला भृंगराज से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बाल विवाह, बाल तस्करी, मिसिंग चाइल्ड और डिजिटल हिंसा की रोकथाम को लेकर संस्था के जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा पुलिस से सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बाल विवाह एवं बाल तस्करी को समाज के लिए गंभीर समस्या बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सुरबाला भृंगराज ने कहा कि बाल विवाह, बाल तस्करी, मिसिंग चाइल्ड अथवा डिजिटल हिंसा की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्टी नेहा कुमारी, फील्ड कोऑर्डिनेटर द...