कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं पर रोक लगाने और समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन कटिहार एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किशोरियों ने भाग लिया और बाल विवाह के खिलाफ जोरदार संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किशोरियों को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद जिला पदाधिकारी स्वयं प्रभात फेरी में शामिल हुए और किशोरियों के साथ अंबेडकर चौक, हनुमान मंदिर होते हुए समाहरणालय परिसर तक पैदल मार्च किया। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को जागरूकता व शपथ ग्रहण प्रशासनिक मुखिया को अपने बीच पाकर किशोरिय...