मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को एडीआर भवन में मुशहरी व पारू प्रखंड की आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं व पारा लीगल वालेंटियरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने कहा कि बाल विवाह कानूनन ही नहीं सामाजिक अपराध है। आशा व आंगनबाड़ी सेविकाएं गांवों में रहती हैं। वे बिना भय के बाल विवाह की रिपोर्ट करें। बाल विवाह होने से पहले ही उसे रोकना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...