फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद। बाल विवाह की रोकथाम को बालिकाओं और अध्यापिकाओं को शपथ ग्रहण करायी गयी। महिला कल्याण विभाग लखनऊ के आदेश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम, सीडीओ, जिला प्रोवेशन अधिकारी के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गांधी राजेपुर में निर्मला राजपूत ने बालिकाओं व अध्यापिकाओं को बाल विवाह की रोकथाम को शपथ दिलायी गयी। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान ममता रानी, पूजा पाल एवं विद्यालय की अध्यापिकायें उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...