भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर के खरमनचक स्थित राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में गुरुवार को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं और शिक्षकों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने की शपथ ली। साथ ही यह भी बताया गया कि अगर किसी लड़की की जबरदस्ती कम उम्र में शादी कराई जा रही हो, तो वह तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके मदद मांग सकती है। जिला परियोजना प्रबंधक मणि शंकर ने इस बात पर जोर दिया कि समाज के विकास के लिए बेटियों का ताकतवर और आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। फिल्म दंगल दिखाकर बढ़ाया हौसला कर्यक्रम में आए विशेषज्ञों ने छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। एक्सपर्ट अभिषेक सुमन ने महिलाओं की सुरक्षा, पढ़ाई, सेहत और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, जेंडर स्पे...